Campbell Cohen Law Firm

कनाडा अप्रवास क़ानून से संबद्ध कनाडा की अग्रणी कंपनी द्वारा अप्रवास परामर्श

कनाडा अप्रवास से संबद्ध क़ानूनी फर्म केम्‍पबेल कोहेन के अटार्नी डेविड कोहेन पिछले 25 वर्षों से व्‍यक्तियों को कनाडा में स्‍थायी निवास हेतु सहायता दिलाने में मदद करते आ रहे हैं। जब से कनाडा अप्रवास नीति का प्रादुर्भाव हुआ है तब से उन्‍होंने कनाडा में अप्रवास संबंधी आवेदन प्रक्रिया हेतु अपने ग्राहकों को प्रगतिशील उपाय वाली स्‍पष्‍ट दृष्टिकोण की अवधारणा बनाए रखी है। कनाडा की क़ानूनी प्रक्रिया में अत्‍यधिक गहन अनुभव के चलते डेविड कोहेन ने दुनिया के समस्‍त कोनों से कनाडा में अप्रवास हेतु ग्राहकों को आकर्षित किया है।
Canadavisa.com, अटार्नी डेविड कोहेन की ऑनलाइन उपस्थिति कनाडावीज़ा डॉट कॉम कनाडा अप्रवास से जुड़ी सूचना प्राप्‍त करने का एक महत्‍वपूर्ण स्रोत है। इस वेबसाइट पर अंग्रेज़ी तथा फ्रेंच भाषा में सूचना उपलब्‍ध कराई जाती है। इसका कारण कनाडा में दैनिक जीवन की आवश्‍यकताओं की पूर्ति हेतु कनाडा की कम से कम दो सरकारी भाषाओं में से किसी एक भाषा से आगन्‍तुकों एवं ग्राहकों को परिचित कराने के लिए प्रोत्‍साहित करना है।
कनाडा अप्रवास विकल्‍पों तथा अटार्नी डेविड कोहेन द्वारा उपलब्‍ध कराए जा सकने वाले उपायों के बारे में जानकारी हेतु हम आपको निम्‍नलिखित संपर्क कड़ियों पर क्लिक करने के लिए आमंत्रित करते हैं:
यदि आप कनाडा अप्रवास के स्‍थायी निवास वीज़ा की पात्रता के बारे में जानना चाहते हैं तो कृपया कनाडा अप्रवास मूल्‍यांकन फार्म को भरने का कष्‍ट करें। इसके लिए आपसे कोई शुल्‍क नहीं लिया जाएगा। इसमें आपको केवल कुछ मिनट ही लगेंगे तथा ऐसा करते ही 24 घंटे से भी कम समय में हम आपकी पात्रता रिपोर्ट की जानकारी दे देंगे।
कनाडा अप्रवास की पात्रता अथवा इससे संबंधित किसी भी प्रश्‍न का उत्तर पाने के लिए आप हमें टेलीफोन अथवा ईमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
क़ानूनी फर्म केम्‍पबेल कोहेन के अटार्नी डेविड को‍हेन तथा उसके सहयोगी सदस्‍य कनाडा अप्रवास आवेदन प्रक्रिया में आपकी मदद करने की अभिलाषा रखते हैं।

आप कनाडा में अपने खुशहाल भावी जीवन की आशा कर सकते हैं।

कनाडा की नागरिकता प्राप्‍त करने के बारे में अधिक जानकारी हेतु हम अपनी वेबसाइट पर लॉग ऑन करने के लिए आपको आमंत्रित करते हैं। हमारी इस वेबसाइट पर आपको समस्‍त जानकारी अंग्रेज़ी में ही उपलब्‍ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्‍त सभी प्रकार के पत्राचार भी अंग्रेज़ी में ही किए जाएंगे।

वेबसाइट पर लॉग ऑन करने के लिए यहां क्लिक करें!